AMBALA में पुलिस बनी सहारा, HTET अभ्यर्थी को समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

अंबाला 4 जुलाई हरियाणा पुलिस का सेवा सुरक्षा और सहयोग का नारा आज अंबाला में चरितार्थ होता दिखाई दिया।  HTET परीक्षा के लिए बस का…

AMBALA

अंबाला 4 जुलाई

हरियाणा पुलिस का सेवा सुरक्षा और सहयोग का नारा आज अंबाला में चरितार्थ होता दिखाई दिया।  HTET परीक्षा के लिए बस का इन्तजार करती युवती को अंबाला छावनी सदर SHO ने खुद अपनी गाडी मे बिठाया और समय रहते परीक्षा केंद्र तक पहुँचाया।

सेवा सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली खाखी के सभी अधिकारी अगर वास्तव मे इस नारे को चरितार्थ कर दें तो देश मे राम राज्य लौट आएगा। अंबाला छावनी मे आज पुलिस का एक ऐसा ही मानवीय चेहरा नजर आया जब परीक्षा के लिए बस से अंबाला छावनी पहुंची युवती को अंबाला छावनी  SHO ने खुद अपनी गाडी रोक कर उसमें बिठाया और समय रहते परीक्षा केंद्र के बाहर छोड़ दिया। इस बारे मे ज़ब हमने SHO धर्मवीर से बात की तो उन्होंने कहा की वह चेकिंग पर थे उसी दौरान उन्होने एक लड़की को देखा जो पेपर के लिए लेट हो रही थी, उन्होने उसे होनी गाडी मे बिठाया और पतीक्षा केंद्र पर छोड़ दिया ताकि वो लेट ना हो।

अंबाला छावनी मे बस से परीक्षा देने आई युवती कांता ने बताया की वह परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए बस का इन्तजार मे लेट हो रही थी की इतने मे SHO धर्मवीर ने उन्हें अपनी सरकारी गाडी मे बिठा कर सही समय पर परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंचा दिया जिसके लिए वह उनका धन्यवाद करती हैँ।

हरियाणा पुलिस के इस मानवीय और संवेदनशील कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस “सेवा, सुरक्षा और सहयोग” के अपने मूल मंत्र को इसी तरह व्यवहार में उतारती रहे, तो जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Big success of Zira Police: ਹਥਿਆਰਾਂ ਸਮੇਂਤ ਲੁਟੇਰਾ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 5 ਮੈਂਬਰ ਕਾਬੂ; ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ ਹੋਣੋਂ ਟਲੀ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *