DELHI के तालकटोरा स्टेडियम में आज किसानों की विशाल रैली, भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने की मांग

करनाल,29 जुलाई आज 29 जुलाई को दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में देशभर के किसान संगठनों की एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है। इस ऐतिहासिक…

दिल्ली

करनाल,29 जुलाई

आज 29 जुलाई को दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में देशभर के किसान संगठनों की एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों और सभी जिलों से बड़ी संख्या में किसान, किसान नेता और संगठन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील से जुड़े किसान हितों के मुद्दों पर अपनी चिंताओं और सुझावों को एकजुट होकर सरकार के समक्ष रखना है।

किसान नेता रतन मान ने बताया कि किसी भी व्यापार समझौते में देश के किसानों के हितों, कृषि क्षेत्र की सुरक्षा और खाद्य संप्रभुता को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए । लेकिन ये समझौता कही न कहीं देश के किसानों के लिए हानिकारक साबित होगा । हम सरकार से बस यही कहना चाहते है कि ये समझौता रद्द किया गए, अगर ये डील होती है तो देश का किसान खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका एक विकसित देश है और वो  खेती पर आश्रित नहीं है अमेरिका खेती नहीं करता, व्यापार करता है। लेकिन भारत का किसान पूरी तरह से खेती पर ही आश्रित है । अगर ये डील होती है तो छोटे किसान हो या बड़े सभी खत्म हो जायेंगे ।

किसान नेता रतन मान ने बताया कि ट्रेड डील से संबंधित अपनी मांगो को किसानों द्वारा अपनी एकजुटता और उनकी आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

 अन्य खबरें जानें –

KALAYAT पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 269 ग्राम हेरोइन, 125 ग्राम अफीम, 70 प्रतिबंधित गोलियां बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *