KALAYAT पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 269 ग्राम हेरोइन, 125 ग्राम अफीम, 70 प्रतिबंधित गोलियां बरामद

कलायत,29 जुलाई जिला पुलिस द्वारा SP मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA…

कलायत

कलायत,29 जुलाई

जिला पुलिस द्वारा SP मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA कलायत एवं थाना चीका पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 269 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 125 ग्राम अफीम, 70 प्रतिबंधित बुप्रेनोर्फिन टैबलेट तथा 333 ग्राम नशीला मिश्रण बरामद किया गया है।

डीएसपी बीर भान ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में CIA को गुप्त सूचना मिली कि अनिल कुमार निवासी पट्टी अफगान, कैथल हेरोइन (चिट्टा) एवं अफीम की तस्करी करता है तथा मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर खुराना रोड की ओर से शहर में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अम्बाला रोड और खुराना रोड के बीच ड्रेन के साथ बने बाईपास पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

डीएसपी बीरभान की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 269 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा 125 ग्राम अफीम बरामद हुई। मौके पर पहुंचे PSI अमित ने आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली।

दूसरे मामले में थाना चीका SHO SI को सूचना मिली कि तरुण निवासी सीवन प्रतिबंधित बुप्रेनोर्फिन गोलियों एवं उनके नशीले घोल का अवैध कारोबार करता है तथा सिल्वर कॉलोनी, चीका में मौजूद है। सूचना पर गठित रेडिंग पार्टी ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से निकलने लगा, जिसे घेराबंदी कर काबू कर लिया गया। नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह की मौजूदगी में तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 70 प्रतिबंधित बुप्रेनोर्फिन-नालोक्सॉन सबलिंगुअल टैबलेट तथा 333 ग्राम नशीला मिश्रण बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी तरुण ने खुलासा किया कि वह पशुओं को लगाए जाने वाले फिनारामीन मेलिएट इंजेक्शन में प्रतिबंधित गोलियां घोलकर नशीला मिश्रण तैयार करता था और उससे इंजेक्शन बनाकर युवाओं को बेचता था।

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा बरामद दवाओं को प्रतिबंधित घोषित किए जाने के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना चीका में मामला दर्ज कर ASI विकास ने उसे गिरफ्तार कर लिया।दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से लाए जाते थे, इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा किन क्षेत्रों में इनकी सप्लाई की जाती थी।

 अन्य खबरें जानें –

FARIDABAD में पुलिस ने स्पा सेंटर और होटल में की छापेमारी, पांच युवतियों और एक युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *