करनाल, 29 जुलाई
करनाल के कुंजपुरा थाना में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर जमीन के रास्ते के विवाद में कार्रवाई करने के बदले पैसे लेने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर उसे काबू कर लिया। टीम उससे पूछताछ की जा रही है।
शिकायतकर्ता ने ACB को बताया कि उनके गांव में जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दी थी और मौके पर जांच की मांग की थी, लेकिन संबंधित सब इंस्पेक्टर ने कोई सुनवाई नहीं की। 10 हजार रुपए एक दिन पहले और 10 हजार रुपए आज दिए गए। दोनों ही बार पैसे थाने के रसोईघर में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अनुज को दिए गए। आरोपी लगातार मामले को टाल रहा था और कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था।
शिकायतकर्ता को पता चला कि आरोपी रिश्वत ले रहा है, तो उसने ACB से संपर्क किया। इसके बाद ACB टीम ने योजना बनाकर आज आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बता दें कि इससे पहले भी इसी थाने के दो अधिकारी रिश्वत के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।
अन्य खबरें जानें –
DELHI के तालकटोरा स्टेडियम में आज किसानों की विशाल रैली, भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने की मांग



