ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला और युवक को प्यार की भारी कीमत चुकानी पड़ी। गांव लोगों को उनका यह प्रेम प्रसंग रास न आया और दोनों को सरेआम पीटा गया।
इतना ही नहीं, प्रेमी जोड़े को गले में जूतों की माला पहनाई गई और मुंह काला कर पूरे गांव में घूमा गया। युवक का आरोप है कि ग्रामीणों ने उसके गुप्तांग पर चोट मारी और मुंह में पेशाब भी किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस होश में आई और युवक की शिकायत पर गांव के 12 लोगों को नामजद और करीब 10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

