संदिग्ध हालात में विवाहिता की हत्या, 8 माह की गर्भवती थी आरती

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के फरीदाबाद में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका 8 माह की गर्भवती थी। पुलिस ने मृतका के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के फरीदाबाद में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका 8 माह की गर्भवती थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर उसके पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पलवल निवासी आरती की शादी 5 साल पहले फरीदाबाद की भीम बस्ती निवासी  कुलदीप के साथ ही थी।

घटना वाले दिन आरती के परिवार वालों ने उससे बात भी की थी। उस समय उसका पति उससे मारपीट कर रहा था। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसके पति और सास के दहेज हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संदिग्ध हालात में विवाहिता की हत्या

8 माह की गर्भवती थी आरती

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

पुलिस ने पति और सास के खिलाफ किया मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *