सीएम मनोहर लाल ने साधा कुलदीप बिश्नोई पर निशाना, कहा-सपूत नहीं हो सकता कुलदीप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीएम मनोहर लाल के विवादित बोल लगातार जारी है। सीएम ने हिसार के आदमपुर हलके में एक जनसभा के दौरान पूर्व सीएम भजनलाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीएम मनोहर लाल के विवादित बोल लगातार जारी है। सीएम ने हिसार के आदमपुर हलके में एक जनसभा के दौरान पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई पर जमकर जुबानी हमला बोला। इस दौरान सीएम ने इशारो ही इशारों में कुलदीप बिश्नोई को कपूत तक कह डाला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मीटिंग के बाद हरियाणा बीजेपी के नेता चुनावी मोड़ में आ गए है। सीएम मनोहर लाल खुद लगातार जन सभाएं कर रहे है।

हर जनसभा में सीएम विपक्ष पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते। इसी के चलते हिसार के आदमपुर में पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने वहां के स्थानीय विधायक और पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सीएम ने इशारों ही इशारो में कुलदीप बिश्नोई को कपूत बताते हुए कहा कि वो अपने पिता भजनलाल की जगह खुद सीएम बनना चाहते थे।

राजनीति में अकसर नेता अपने बयानों में एक-दूसरे पर छींटाकशी करते रहते है, लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। खैर अब देखने वाली बात ये होगी कि सीएम के इस बयान के बाद कुलदीप बिश्नोई या फिर उनके परिवार में से कौन क्या प्रतिक्रिया देता है, क्योंकि सीएम के इस बयान के बाद सूबे की राजनीति जरूर गर्मा जाएगी।

Watch Video

https://youtu.be/z4bN-jvnXD0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *