ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में नशा पंजाब के युवकों को निगलता जा रहा है। नशे के कारण कई युवकों की जान चली गई है। ऐसा ही एक और मामला फिरोजपुर के गांव आरिफंके से सामने आया है जहां पर एक युवक की नशे के कारण जान चली गई।
बताया जा रहा है कि सतनाम सिंह नाम का युवक कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी था और उसको काफी समय से नशे की लत लगी हुई थी जिस कारण नशे के कारण उसकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले ये वादा किया था कि वो पंजाब से नशे को खत्म कर देगे पर आए दिन हो रही नशे के कारण मौतों ने ये साबित कर दिया पंजाब सरकार के सभी वादें बेबुनियाद थे। पंजाब सरकार बनने के बाद भी नशा पंजाब के युवकों को निगल रहा है।


