ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिरोमणी अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत संदोहा के द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत करार दिया है।
उनका कहना है कि संदोहा ने उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए है वो सभी झुठे है जिस कारण वो संदोहा पर क्रिमिनल मानहानि का केस करेंगे।
साथ ही चीमा ने ये भी कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने जैसे मांफी मांगी थी वैसी ही हालात संदोहा की भी होगी। चीमा ने ये भी कहा कि एक दो दिन के अंदर संदोहा को नोटिस आ जाएगा।


