ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पार्टी ने जारी अपने घोषणा पत्र में क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को पेश कीया है। भाजपा की इस मांग पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने तंज कसा है। मनीष तिवारी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी भारत रत्न सावरकर को ही क्यों? गोडसे को क्यों नहीं।
मनीष तिवारी ने कहा कि, जब महात्मा गांधी की हत्या के आरोप मे चार्जशीट फाइल होने वाले सावरकर भारत रत्न से नवाज़ा जा सकता है तो गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को क्यों नहीं। मनीष तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी यादों को मिटाना चाहते हैं तो यह कान चोरी-छिपे नहीं खुल्लेआम कीजिये।
जानिए कौन है दामोदर सावरकर?
विनायक दामोदर सावरकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। इन्होने 1857 के प्रथम विश्व युद्ध पर ‘द इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस’ नामक पुस्तक भी लिखी थी। विनायक दामोदर सावरकर 28 मई, 1883 को नासिक में जन्मे थे। उन्होंने ब्रिटेन में पढ़ाई के दैरान ही क्रांतिकारी गतिविधियों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था।
वह इंडिया हाउस, अभिनव भारत सोसायटी और फ्री इंडिया सोसायटी, ब्रिटेन से भी जुड़े हुए थे। बता दें कि, ब्रिटिश समाज ने सावरकर की 1857 पर लिखी पुस्तक पर प्रतिबंध भी लगा दिया था। क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़े होने के कारण 1910 में उन्हे गिरफ्तार भी किया गया था। उन्हे 50 वर्षों के कालेपानी की सजा सुनाई गयी पर 1921 मे उन्हे रिहा कर दिया गया।
सजा के दौरान लिखी अनेको पुस्तके
सजा के 11वर्षो के दौरान सावरकर ने ‘हिंदू राष्ट्रवाद’ और ‘हिंदुत्व’ अवधारणा पर अनेको पुस्तके लिखी। हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे सावरकर ने अपनी अंतिम सांसे 26 फरवरी 1966 को ली। इनकी याद में अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट का नाम वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रखा गया है।
बीजेपी और शिवसेना के दामोदर सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता कम खुश हैं और तरह-तरह के तंज कस रहे हैं।


