ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद आतंकवादियों ने अब बाहरी लोगों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है | जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में आतंकियों ने 2 व्यापारियों को गोली मारी जिसमे से एक की मौत और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है | मृतक की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले से चरणजीत सिंह के रूप में हुई है |
खबर का पता चलते पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट भी किया है | ट्वीट में कहा- ‘शोपियां में आतंकवादियों द्वारा मारे गए चरणजीत सिंह के शव को उनके पैतृक गांव फाजिल्का लाने के लिए जम्मू-कश्मीर के अधिकारी हमारे संपर्क में है | मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारत सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की अपील की है |
My govt is in touch with J&K officials to arrange for the mortal remains of Charanjit Singh, killed by terrorists in Shopian, to be brought to his home in Fazilka. These dastardly attacks by Pakistani terrorists can’t be allowed to continue. A strong response is needed by GoI.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) October 16, 2019
आपको बता दे आतंकवादियों द्वारा मारे गए बाहरी लोगों का ये पहला मामला नहीं है | इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए है | 14 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक आतंकियों ने इस तरह की तीन वारदातों को अंजाम दिया | 14 अक्टूबर को शोपियां में राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर को दो आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी |
बुधवार को आतंकियों ने सेब के व्यापारी को भी गोली मारी जिसके बाद व्यपारी की मौत हो गई | तो वही छत्तीसगढ़ का एक प्रवासी मजदूर की भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी |



