जब सनी देओल का ढाई किलो का हाथ देखकर बेकाबू हुई भीड़….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के नारनौंद हलके में आज फिल्म अभिनेता सनी देओल भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे, जहां उन्हें देखकर लोगों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के नारनौंद हलके में आज फिल्म अभिनेता सनी देओल भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे, जहां उन्हें देखकर लोगों की भीड़ बोकाबू हो गई, जिसे संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान अपने ढाई किलो के हाथ वाला डायलॉग याद कराया, तो लोग झूम उठे, सनी ने अपने कई मशहूर डायलॉग भी लोगों को सुनाये।

इस दौरान सनी ने कहा कि आज मैं अपने ढाई किलो के हाथ जोड़ने आया हूं और जितना प्यार आप सब मुझसे करते हैं, उतना मेरे छोटे भाई कैप्टन अभिमन्यु से भी करना। सनी ने कहा कि तारीख पर तारीख के बीच इस बार केवल आप 21 तारीख याद रखना। वहीं, जब सनी ने गदर फिल्म का डायलॉग ‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और रहेगा’सुनाया, तो लोगों के अंदर और जोश बढ़ गया।

दरअसल, अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से सांसद सनी देओल अपने मित्र कैप्टन अभिमन्यु के लिए चुनावी प्रचार करने हिसार के नारनैंद हलके में पहुंचे थे। बताया जाता है लोकसभा चुनाव में कैंप्टन अभिमन्यु पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं और इस दौरान गुरदासपुर सांसद सनी देओल से उनकी मित्रता हुई थी। सनी ने अभिमन्यु से वादा भी किया था कि वो नारनौंद में उनसे मिलने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *