Ludhiana Mobile Recover:
लुधियाना में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीमों ने छीना-झपटी और लूटपाट की वारदातों में शामिल आरोपियों से 100 से अधिक चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की सुरक्षा और उनके खोए हुए सामान को वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। अपराध पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने लुधियाना पुलिस और पुलिस कमिश्नर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की इस पहल से आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana: लुधियाना में राशन लेने पहुंचे उपभोक्ता परेशान, अंगूठा न लगने से घंटों इंतजार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



