ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंडिया टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। क्रिकेट के सुपरस्टार के 38वें बर्थडे पर दुनियाभर के क्रिकेटर्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने अपनी दुआएं भेजी हैं।
अपने बर्थडे का जश्न धोनी ने अपवे परिवार के साथ इंगलैंड में मनाया। उन्होंने बेटी जीवा के साथ केक काटा। वहीं हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने मौका देखकर धोनी से डांस करवा दिया। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
वहीं रांची में एमएस धोनी के प्रशंसकों ने उनके जन्मदिन पर केक काटा और विश्व कप मैच में सेंचुरी के साथ कप लाने की मांग की।


