ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीजेपी के एक कार्यक्रम में सपना चौधरी के मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर बीजेपी के कई नेतागण मौजूद रहे।
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर और गायिका भी हैं। इसके साथ वे बॉलीवुड की फिल्मों में आइटम सॉंग्स भी कर चुकी हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
लेकिन रविवार को अधिकारिक तौर पर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हो रहे बीजेपी के सदस्यता अभियान में पार्टी में शामिल हो गईं।


