राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 70वीं पुण्यतिथि, पूरे देश ने बापू को किया याद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के राष्ट्रपिता की 30 जनवरी यानि आज गाँधी जी की 70वीं पुण्यतिथि है देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की अहम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के राष्ट्रपिता की 30 जनवरी यानि आज गाँधी जी की 70वीं पुण्यतिथि है देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की अहम भूमिका रही । इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पर कई राजीतिक दिग्गजों ने शिरकत की। सबसे पहले तीनों सेना अध्यक्षों और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर बापुू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उप-राष्ट्रपति वेकैंया नायडु और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बापू को नमन किया।

बापू की पुण्यतिथि पर राजघाट में प्रार्थना गाई गई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे थे।

Watch Video

https://youtu.be/f_AcllFMIbg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *