कैप्टन अमरिंदर का गैंगस्टरों को लेकर बड़ा बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गैंगस्टरों को हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी अपराधी कानून…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गैंगस्टरों को हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी अपराधी कानून से ऊपर नहीं होता और ना ही कोई अपराधी लम्बे समय तक कानून के शिकंजे से बच सकता है।

Captain

कैप्टन ने गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर को झूठा कहे जाने वाले आरोप को खारिज करते हुए कहा कि गैंगस्टर के परिवार वालें दुख में होने के कारण ऐसे आरोप लगा रहे है। ऐसे अपराधियों को पता होना चाहिए कि कानून से बड़ा कुछ भी नहीं होता है।

vicky gounder

कैप्टन ने गैगंस्टर के मामले पर दाय़वा करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से गैंगस्टरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है या फिर उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि जो भी गैंगस्टर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है उनके खिलाफ कारवाई जारी रखी जाएगी।

vicky gounder captain

सभी गैंगस्टरों को ये समझ लेना चाहिए कि अब वो ज्यादा समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर नहीं रह सकते है। इसके इलावा उन्होने ये भी बात स्पष्ट की है कि बेशक गैंगस्टरो को कानूनी कारवाई से गुजरना होगा पर उनके सुधार के लिए भी हर संभंव कदम उठाए जाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *