20 फरवरी से अमृतसर-बर्मिंघम के बीच सीधी फ्लाइट, राज्यमंत्री जयंत सिन्हा करेंगे शुभारंभ!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के साथ ही अमृतसर के लोगों के लिए फरवरी का महीना शानदार सौगात लेकर आ रहा है। 20 फरवरी से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के साथ ही अमृतसर के लोगों के लिए फरवरी का महीना शानदार सौगात लेकर आ रहा है। 20 फरवरी से अमृतसर-बर्मिंघम के बीच सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा खुद फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के प्रयास से अमृतसर-बर्मिंघम के बीच फ्लाइट शुरू हो रही है। 20 फरवरी को श्री गुरू रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट को रवाना किया जाएगा। अमृतसर-बर्मिंघम के बीच सीधी फ्लाइट से राज्यसभा सांसद ने PM नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरूण जेटली, नागरिक उड्डयन मंत्री ए गजपति राजू और राज्यमंत्री जयंत सिन्हा को धन्यवाद दिया है।

राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के अनुसार अमृतसर-सिंगापुर और मलेशिया के साथ ही अमृतसर-जम्मू, गोवा, कोलकाता, अहमदाबाद, शिमला, भुवनेश्वर के बीच भी उड़ान जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। कोशिश है कि जल्द से जल्द अमृतसर के लोगों को हर जगह के लिए उड़ान की सेवा उपलब्ध करा दी जाए। साथ ही, सांसद ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप भी मढ़ दिया कि उनके शासनकाल में अमृतसर एयरपोर्ट को काफी घाटा पहुंचाया गया है। कांग्रेस के कारण साल दर साल अमृतसर एयरपोर्ट की कमाई में काफी कमी आती गई। 2011-12 में जहां 1.50 के करीब कमाई हो रही थी, वह 2015-16 में 15.50 लाख रूपये हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *