ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिवाली पर होने वाली चहल-पहल को मातम में बदलने वाले आंतकवाद को उस समय झटका लगा। जब लुधियाना पुलिस ने पंजाब के माहौल को खराब करने की साजिश करने वालो को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस ने आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के 7 खुंखार आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने बताया कि यह गिरफ्तारियां लुधियाना पुलिस, पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस के संयुक्त आपरेशन के चलते हुई हैं। जिसमें इंगलैंज में रहने वाला सरदार सिंह बब्बर पंजाब में दहशत पैदा करना चाहता है। जिसके लिए वो आतंकियों को आर्थिक मदद मुहिया करवा रहा है।
आतंकियों का मुख्य खालिस्तान संगठन के खिलाफ बोलने वाले व्यक्तियों को खासकर हिंदू नेताओं और संगठन को अपना शिकार बनाते थे। इसके लिए यह लोग विशेषकर युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जोडने की कोशिश करते थे। इनके खिलाफ थाना नंबर सात लुधियाना में केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए इन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आतंकवादियों के पास से पुलिस को तीन पिस्टल और करीब 20 जिंदा कारतूस बरामद किए। फिलहाल पुलिस इन आतंकवादियों से पूछताछ करने में जुटी है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि इन आतंकवादियों से मिली जानकारी के आधार पर कई और गिरफ्तारियां की जाएगी।
> बब्बर खालसा के 7 आतंकवादी गिरफ्तार
> लुधियाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
> दे सकते थे बड़ी आतंकी गतिविधि को अंजाम
> तीन पिस्तौल और 33 ज़िंदा कारतूस बरामद
Watch Video

