ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लहरागागा के गांव घोड़ेनाब में एक मजदूर मेवा सिंह ने आर्थिक तंगी और लाखो के कर्ज के चलते अपनी बहन की शादी से एक दिन पहले घर में फंदा लगा कर ख़ुदकुशी कर ली है | मृतक पांच बहनों का एकलौता भाई था |
पंजाब में किसान और मजदुर खुदकुशियां रुकने का नाम नही ले रही | कर्जे के चलते आये दिन मजदुर और किसान खुदकुशियां कर रहे है लेकिन पंजाब की मौजूदा सरकार कर्ज माफ़ करने के सिर्फ अभी तक आश्वासन दे रही है | ताजा मामला सामने आया है लहरागागा के गांव घोड़ेनाब में जहाँ 24 साल के एक मजदुर मेवा सिंह ने अपनी बहन की शादी से महज एक दिन पहले घर में ही फंदा लगा कर आत्म्हत्या कर ली | दरअसल मेवा सिंह पांच बहनों का एकलौता भाई था मेवा सिंह ने इससे पहले कर्ज ले ले कर अपनी चार बहनों की शादी तो कर ली | जिसके चलते मेवा सिंह पर पांच लाख कर्ज था| आज उसकी पांचवी बहन की शादी थी तो उसने शादी के लिए दो लाख का कर्ज ओर ले लिया | लेकिन आर्थिक तंगी के चलते पिछले कई दिन से परेशान चल रहे मका सिंह ने दुखी होकर बहन की शादी से महज एक दिन पहले आत्महत्या कर ली दुखी परिवार अब सरकार से आर्थिक मदद और कर्ज माफ़ करने की अपील कर रहा है

उधर किसान यूनियन के नेता और गांव के सरपंच प्रदेश में हो रही खुदकुशियों के लिए सरकार की बुरी नीतियों को जिम्मेवार ठहरा रहे है उनका साफ़ कहना है कि सरकार कर्ज माफ़ करने के सिर्फ दावे ही कर रही है ऐसे में किसानो और मजदूरो के लिए आत्महत्या करने के इलावा कोई चारा नही बचा है |उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को नौकरी देने और कर्ज माफ़ करने की मांग की है
प्रदेश में किसान मजदुर मर रहे है लेकिन सरकार और विप्प्क्षी पार्टियाँ इस पर सिर्फ सियासत करने में जुटी है जबकि इन खुदकुशियों को रोकने के लिए किसी के पास भी कोई पुख्ता रोड मैप नही है
Watch Video
