प्रेमिका ने लगाए प्रेमी पर रेप और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद की एक युवती ने महिला थाना में अपने प्रेमी के खिलाफ रेप करने और जान से मारने की धमकी देने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद की एक युवती ने महिला थाना में अपने प्रेमी के खिलाफ रेप करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई है।

डीएसपी दलजीत बैनीवाल ने बताया की महिला थाना में शिकायत देने वाली युवती ने गांव लोहाखेड़ा निवासी युवक पर आरोप लगाया कि 2 साल तक आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीडिता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने अब किसी ओर से शादी कर ली है। किसी ओर लड़की से शादी का पता चलने पर पीड़ित महिला थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *