संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ के दहकोरा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव घर में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ के दहकोरा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने विवाहिता के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज और हत्या का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सोनीपत के जाटी कला निवासी स्वाति की शादी 4 साल पहले दहकोरा गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी।

स्वाति के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग किया जाता था और उन्होंने ससुराल पक्ष पर ही दहेज के लिए स्वाति की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। स्वाति की एक डेढ़ साल की बेटी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *