कर्जदारों से परेशान डेयरी संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में कर्जदारों से परेशान होकर एक डेयरी संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मृतक की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में कर्जदारों से परेशान होकर एक डेयरी संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार के मुताबिक उसकी पत्नी ने शिकायत में बताया कि उसका पति रमेश पंवार डेयरी का काम करता था। उसने रोजी रोटी चलाने के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया हुआ था। जिन लोगों से उसके पति ने कर्ज लिया था। वो उसे बार-बार परेशान करते थे और उसे जान से मारने की धमकी देते थे।

suicide

आरोप है कि उसके पति ने उन लोगों से परेशान होकर गुरूवार को घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *