हर पशु का ध्यान योजना की शुरुआत, पशुओं के लिए अथॉरिटी बनाने वाला हरियाणा पहला राज्य बना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने चंडीगढ़ में पशु धन को लेकर एक बड़ी योजना की शुरुआत की है। मनोहर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने चंडीगढ़ में पशु धन को लेकर एक बड़ी योजना की शुरुआत की है। मनोहर सरकार प्रदेश में पशुओं की नस्लों को और ज्यादा उत्तम और विकसित करने के लिए प्रयास करती नजर आएगी।

कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि पशुओं से मिलने वाले उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभाग काम कर रहा है। इसके लिए हर पशुधन नाम से एक मोबाइल एप्प लॉन्च की जा रही है। एप्प के माध्यम से पशुओं से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। पशुओं के पंजीकरण और ब्रीडिंग के लिए एक अथॉरिटी बनाई गई है।

पशुओं के लिए अथॉरिटी बनाने वाला हरियाणा पहला राज्य बना है। अब पशु विभाग में हर पशु की वंशावली का एक रिकॉर्ड बनायेगा। अब सिर्फ दुधारू नस्लों वाली पशुओं की ब्रीड को आगे बढ़ाया जाएगा।पशु बीमा को बढ़ाया जा रहा है आज पशुधन बीमा की समीक्षा की गई है। 10 लाख दुधारू पशुओं का बीमा किया जाएगा। इसके इलावा पशु सीमन और बेसहारा पशुओ को लेकर भी धनखड़ आंकड़ों के माध्यम से अपने विभाग के कार्यो को गिनवाते नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *