रणदीप सुरजेवाला का हरियाणा सरकार पर ट्वीटर वार, कहा परिवहन व्यवस्था का किया बंटाधार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर ट्वीट के जरिये निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में बसों की भारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर ट्वीट के जरिये निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में बसों की भारी कमी से जनता परेशान है, लेकिन घमंडी भाजपा सरकार बेपरवाह है। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था का सरकार ने बंटाधार कर दिया है।

सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा है कि खट्टर सरकार ने 5 साल में केवल 450 बसे खरीदी, जबकि हजार बसें कंडम पड़ी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बिगड़ी परिवहन प्रणाली को सुधारने का काम किया जाएगा और व्यवस्था को पटरी पर लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *