ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गणतंत्र दिवस के मौके पर लंदन में उच्चायोग के सामने हंगामा शुरू हो गया। जानकारी अनुसार हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मेंबर नजीर अहमद ने कश्मीर और खालिस्तान की आज़ादी को लेकर ब्लैक डे मनाना शुरू हो कर दिया था।
जिस कारण भारतीयों और ब्रिटिश संगठनों की नजीर अहमद के साथ झड़प हो गई। आपको बता दें कि लंदन में नजीर अहमद को काफी विवादास्पद व्यक्ति कहा जाता है। क्योकि ये हमेशा इस्सलामिक विचारों और कट्टरपंथी का समर्थन करते आए है।
जिस कारण इन पर कई बार कट्टरपंथियों का आरोप लगता आया है। गौरतलब है कि हमेशा नजीर अहमद के मेंबर उच्चायोग के सामने प्रदर्शन करने की ताक में रहते है पर इस बार भारतीयों ने उनको मुंहतोड़ जबाव दिया। भारतीय प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नजीर अहमद पाकिस्तान का खेल यहां खेल रहे है। इनके संगठन के मेंबर हमेशा कश्मीर और खालिस्तान को आज़ाद कराने की मांग करते है।
पर जब पाकिस्तान से आतंकवादी को बढ़ावा देने के मुद्दे को उठाया जाता है तो ये कुछ भी नहीं बोलते है। मौके पर पंहुची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की आपसी झड़प को काफी मुशक्कत के बाद रोका।



