जानिए पुलिस ने कैसे किया गैंगस्टर विक्की गौंडर का एनकाउंटर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आप जानते हैं कि पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गोंडर 26 जनवरी को पुलिस से मुठभेड़ में मार गिराया गया । नाभा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आप जानते हैं कि पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गोंडर 26 जनवरी को पुलिस से मुठभेड़ में मार गिराया गया । नाभा जेल ब्रेक के बाद से ही विक्की गोंडर पुलिस को चकमा देता आ रहा था । लेकिन पंजाब पुलिस ने एक बार फिर ये साबित किया कि देर हो सकती है, चूक नहीं हो सकती या कहिए कि पंजाब पुलिस देरी बर्दाश्त कर सकती है। अंधेर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विक्की गोंडर के मारे जाने के 24 घंटे के भीतर पंजाब पुलिस के मुखिया, डीजीपी सुरेश अरोड़ा मीडिया के सामने आए । उन्होंने बताया पंजाब पुलिस को विक्की गोंडर के बारे में लगातार जानकारी मिल रही थी । लेकिन वो पुलिस को गच्चा देने में कामयाब हो जाता था । लेकिन इस बार पंजाब पुलिस के पास पक्की इंफोरमेशन थी, और पुलिस ने इंफोरमेशन के आधार पर काम करते हुए इस मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को मार गिराया ।

जी हां,. ऐसा ही हुआ, गैंगस्टर चाहे जितना शातिर हो, कहीं न कहीं चूक कर ही जाता है । ऐसी ही चूक विक्की गौंडर से भी हुई। जाने में हुई हो, या अनजाने में लेकिन चूक तो हुई थी। पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया बहुत ही गोपनीय तरीके से पूरे ऑपरेशन को अमली जामा पहनाया गया ।

शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे पंजाब पुलिस ने जाल बिछाना शुरू किया । पुलिस के पास खबर थी कि पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गोंडर अबोहर के रास्ते राजस्थान जाने की कोशिश में है । खबर पुख्ता थी, और पंजाब पुलिस उससे भी ज्यादा मुस्तैद । ना चूक की कोई गुंजाइश थी, ना लापरवाही की । पंजाब पुलिस के पास एक मौका था और कहते हैं कि मौका जितना छोटा शब्द है, उससे भी कम समय के लिए आता है | पंजाब पुलिस के लिए ये मौका किसी गोल्डन चांस से कम नहीं था और यकीन मानिए, पंजाब पुलिस के बहादुर जवानों ने इस मौके के भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । इसी का नतीजा था, कि सिर्फ दो घंटे के भीतर-भीतर पंजाब की मीडिया में विक्की गोंडर के मारे जाने की खबर सुर्खियों में आ गई । दहशत का दूसरा नाम बन चुका विक्की गोंडर खामोश हो चुका था ।

हालांकि विक्की गोंडर को पकड़ पाना इतना भी आसान नहीं था । सुरेश अरोड़ा ने मीडिया को बताया कि विक्की गोंडर की मूवमेंट ज्यादा थी । वो अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा था । लेकिन विक्की से जुड़े तारों के सिरे को पकड़ते-पकड़ते आखिरकार पंजाब पुलिस उस तक पहुंचने में कामयाब हो गई । जो भी गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़ता, पुलिस उससे विक्की गोंड़र से जुड़ी जानकारियां खंगालने लग जाती और पुलिस को अपनी योजना को अमली जामा पहनाने में कामयाबी भी मिल रही थी । पुलिस इन जानकारियों के सूत्रों को जोड़ते-जोड़ते आखिरकार अबोहर पहुंच गई । जहां से विक्की गोंडर गुजरने वाला था ।

पुलिस के ये कहानी आपको फिल्मी लग सकती है, लेकिन ये फिल्मी फसाना नहीं, हकीकत है । ये किसी रील लाइफ की कहानी नहीं, रीयल लाइफ की है आप और विक्की गोंडर के लाखों फॉलोअर यकीन करें या ना करें, लेकिन आज का सच तो यही है ।

Watch Video

https://youtu.be/lQrKf72WWtA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *