ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस ने राजस्थान सीमा पर मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गोंडर सहित तीन गैंगस्टर्स का एनकाउंटर किया। विक्की गौंडर पंजाब के गौंडर गैंग का मुखिया था। उसकी मौत के बाद अलग अलग गैंग के सदस्यों ने धमकी देनी शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गैंगस्टर जयपाल भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पंजाब के सीएम को सरेआम धमकी दी। उसने धमकी देते हुए कहा कि फेसबुक पर लिखना आसान होता है कि खेल खत्म हुआ।
कैप्टन साहिब पैसे और सियासत की शक्ति में इतना खुश नहीं होते है कहीं आपको साथ हम वैसा ना कर जाए जैसा बेअंत सिंह के साथ हुआ था। इससे पहले पंजाब पुलिस को शेरा खूबन के ग्रुप ने भी सोशल मीडिया पर सरेआम धमकी दी है। उसने कहा यदि आप एक मारोंगे तो हम आपके छह मारेंगे।


