FACEBOOK पर लाइव होकर लगाई फांसी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुग्राम के पटौदी इलाके में रहने वाले अमित नाम के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुग्राम के पटौदी इलाके में रहने वाले अमित नाम के युवक ने पत्नी से झगड़ा होने पर खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने फेसबुक पर अपने दोस्तों से मरने की बात कही। फेसबुक पर लाइव के दौरान अमित लाइव चैट करते हुए बार-बार मरने की बात कहते हुए कहा कि वो कुछ ही देर में इस दुनिया से रुकस्त हो जाएगा। लाइव के दौरान अमित हाथ जोड़कर बार-बार कुछ ही देर में मरने की बात कह रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=kxfv-kfOB6Y&feature=youtu.be

पत्नी से झगड़े के बाद अमित काफी परेशान था। उसी के चलते उसने खुद को कमरे में बंद कर दिया और पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अमित ने अपनी फांसी को फेसबुक पर लाइव भी किया। फंदे पर लटकने के बाद कुछ समय तक वो तड़पा और बाद में उसकी मौत हो गई। करीब एक घंटे तक जब उसकी ओर से कोई आवाज नहीं आई तो शक होने पर परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गए और उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि युवक ने अपनी मौत के लिए वीडियो में किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *