हवस ने बनाया पति को हत्यारा, पत्नी की हत्या कर शव बैड में छुपाया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कभी-कभी नशा इंसान पर इतना हावी हो जाता है कि उसे अच्छे और बुरे में फर्क ही समझ नहीं आता। कुछ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कभी-कभी नशा इंसान पर इतना हावी हो जाता है कि उसे अच्छे और बुरे में फर्क ही समझ नहीं आता। कुछ ऐसा ही नजारा भिवानी की महताबदास ढाणी में सामने आया। यहां उम्र के अंतिम दौर में पहुंच चुके एक बुजुर्ग ने नशे के चलते काम वासना में बहकर अपनी जीवन संगिनी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। घटना 25 जुलाई की है, जबकि पुलिस को महिला का शव 27 जुलाई को उसके घर में ही एक बैड से बरामद हुआ था।BHIWANI MURDERERथाना शहर प्रभारी जय सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को महताबदास ढाणी में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके मकान के बैड में होने की सूचना मिली थी। मामले में जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उन्होंने कई लोगों को जांच में शामिल किया। इस पर पता चला कि 23 जुलाई तक राजबाला ने दूध लिया था, लेकिन 24 जुलाई से रमेश दूध लेने लगा था। 24 जुलाई को ही रमेश ने अपनी बेटी को फोन कर उसकी मां के लापता होने की सूचना दी थी। इस पर उसका नाती भिवानी आया। घर पहुंचने पर उसे कुछ बदबू आई तो रमेश ने उसे बहलाकर सुला दिया।BHIWANI MURDERजय सिंह ने बताया कि अगले दिन रमेश के नाती ने ज्यादा बदबू आने की बात कही और घर की तलाशी ली तो उसकी नानी का शव बैड में पड़ा हुआ मिला। थाना प्रभारी के अनुसार रमेश बहुत कामुक किस्म का इंसान था। रोजाना अपनी पत्नी को जिस्मानी हवन मिटाने के लिए परेशान किया करता था। उसी कारण से शराब के नशे में उसने अपने जीवन संगिनी को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *