ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है वो सरेआम गोली चलाने से भी नहीं घबराते है। इसके अलावा इन जैसों बदमाशों को पुलिस की गोली का भी भय नहीं है।
ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर से देखने को मिला है जहां पर कुछ हथियारबंद तीन बदमाश दो मोटरसाइकिल सवार नौजवानों के ऊपर गोली चला रहे थे जिस कारण इस गोली बारी में एक युवक गंभीर घायल भी हो गया।
जानकारी अनुसार दो युवक मोटरसाइकिल पर जा रहे थे और उनका पीछा तीन हथियारबंद लड़के कर रहे थे। पीछा करते हुए इन मोटरसाइकिल सवार लडकों पर गोलियों से हमला भी कर रहे थे। जिस कारण मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों में से एक नौजवान घायल हो गया।
बता दें कि ये वारदात वहां के एक अस्पताल के नजदीक हुई जिसकी एक फूटेज भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने फूटेज के आधार पर तीन य़ुवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवकों की तलाश शुरू कर दी है।



