India-Pakistan War: सरकार का बड़ा फैसला! पंजाब में IAS और IPS अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Punjab News: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने आईएएस(IAS) और आईपीएस(IPS) अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. सरकार ने…

Punjab News: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने आईएएस(IAS) और आईपीएस(IPS) अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि अगले आदेश तक कोई भी अधिकारी छुट्टी नहीं लेगा. अधिकारी अपना निर्धारित स्थान नहीं छोड़ेंगे. (Leave of IAS and IPS officers cancelled in Punjab news in hindi)

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज मोहाली के फेज-7 स्थित डिस्पेंसरी से जागरूकता रैली का शुभारंभ किया तथा स्टाफ व शहर निवासियों को साथ लेकर लोगों में जागरूकता पैदा की.

देश के हालात की जानकारी देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें तुरंत प्रभाव से अपने-अपने स्टेशनों पर लौटने को कहा है. इसके साथ ही डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि ज्यादातर हमले देर रात को होते हैं, इसलिए रात की ड्यूटी पर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके।

दूसरी ओर, चंडीगढ़ प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी विभागों/बोर्डों/निगमों आदि के कर्मचारी चंडीगढ़ में अपने-अपने मुख्यालयों/स्टेशनों में ही रहें और अगले आदेश तक अपने मुख्यालयों/स्टेशनों को न छोड़ें. इस बीच पहले स्वीकृत सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. चंडीगढ़ उपायुक्त कार्यालय शनिवार, रविवार और सोमवार को खुला रहेगा.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी कर्मचारी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। पहले से स्वीकृत सभी छुट्टियां अब रद्द मानी जाएंगी, जब तक कि उन्हें संबंधित सचिव द्वारा अनुमोदित न कर दिया जाए और वह भी केवल विशेष परिस्थितियों में ही प्रदान की जाएंगी. यह निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त अनुपालन हेतु भेजा गया है तथा सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में बुधवार को नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *