Srilanka News: श्रीलंका में हेलीकॉप्टर क्रेश; 6 सैनिकों की मौत

Srilanka Helicopter Crash: भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते श्रीलंका में शुक्रवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सशस्त्र बलों के…

Srilanka Helicopter Crash: भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते श्रीलंका में शुक्रवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सशस्त्र बलों के 6 कर्मियों की मौत हो गई.रक्षा मंत्रालय ने कहा कि श्रीलंका वायुसेना का बेल 212 हेलीकॉप्टर उत्तर मध्य क्षेत्र मदुरु ओया में एक जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस हादसे में छह जवानों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में दो वायुसेना के गनर और चार विशेष बल के कमांडो शामिल हैं.

श्रीलंका वायुसेना के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बेल 212 हेलीकॉप्टर फास्ट-रोपिंग युद्धाभ्यास के लिए मदुरु ओया क्षेत्र में उड़ान भर रहा था. यह अभ्यास विशेष बल ब्रिगेड की पासिंग आउट परेड के हिस्से के रूप में आयोजित किया जाना था, जिसमें जवान हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे नीचे उतरते हैं.

अधिकारी ने जानकारी दी, ”हेलीकॉप्टर में कुल 12 जवान सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *