IPL 2025 Suspended: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल के शेष मैच रद्द!

IPL 2025 Suspended: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल के शेष सभी मैच ना खेलने का निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि कल…

IPL 2025 Suspended: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल के शेष सभी मैच ना खेलने का निर्णय लिया गया है. गौरतलब है कि कल रात धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच होने वाला मैच स्थगित कर गुजरात में स्थानांतरित कर दिया गया था. लेकिन अब आईपीएल के बाकी बचे सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं.

इससे पहले गुरुवार (8 मई) को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच पूरा नहीं हो पाया था. धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट के कारण मैच को बीच में ही रोक दिया गया. मैच रोके जाने के समय पंजाब का स्कोर 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन था. उसके बाद खिलाड़ियों और मैच से जुड़े लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. दर्शकों को शांतिपूर्वक मैदान से बाहर निकाला गया.

बीसीसीआई ने क्यों लिया फैसला?
BCCI का मानना है कि देश में एक तरफ युद्ध जैसे हालात हैं. ऐसे में दूसरी तरफ क्रिकेट का होना ठीक नहीं लगता. इस कारण अनिश्चितकाल के लिए टी20 लीग को सस्पेंड कर दिया. BCCI सभी विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके देश पहुंचने में मदद करेगा. कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और कोचों के शामिल होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और भारत में अपने लोगों के संपर्क में है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *