LUDHIANA में KVM स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए आई थ्रेट, स्कूल ने बच्चों की छुट्टी,

लुधियाना, 13 जुलाई लुधियाना में सोमवार आज रेलवे स्टेशन नजदीक बने KVM सिटी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन को यह…

लुधियाना
लुधियाना, 13 जुलाई

लुधियाना में सोमवार आज रेलवे स्टेशन नजदीक बने KVM सिटी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन को यह धमकी ई-मेल के जरिए आई। थ्रेट आने के तुरंत बाद स्कूल स्टाफ ने प्रिंसिपल पंकज को सूचना दी। जिन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना देकर अलर्ट किया। मौके पर पहुंच बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की। फिलहाल अभी कुछ भी स्कूल से नहीं मिला है। धमकी मिलने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

पेरेंट्स बच्चों को लेने स्कूलों में पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमों ने सर्च अभियान शुरू किया।स्कूल के प्रिंसिपल पंकज जोशी ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे स्कूल को एक ईमेल आया था। ईमेल कहा से आया है यह पता नहीं है। ईमेल में बम थ्रेट ऐसा कुछ लगा है। पुलिस को सूचना दी है, अब पुलिस जांच कर रही है।

स्कूल की सिर्फ एक ब्रांच को ही थ्रेट आई है। ईमेल में कुछ क्लियर नहीं है कि किस एजेंसी ने थ्रेट की है। मुझे कुछ लोगों ने बताया है कि कई अन्य स्कूलों को भी थ्रेट मिली है लेकिन ईमेल में किसी स्कूल का क्लियर नाम नहीं लिखा है। स्कूल में बच्चों को घर भेज दिया था और अब स्टाफ भी घर जा रहा है।

अभिवावकों  ने कहा कि हमें स्कूल से इमरजेंसी में फोन आया है और कहा गया कि स्कूल से बच्चों को ले जाए। वैसे बच्चों को स्कूल से छुट्टी 1.40 पर होती है लेकिन आज जल्दी छुट्टी कर दी गई। हमें कुछ नहीं बताया। हमें पहले लगा शायद बच्चे के चोट लगी है लेकिन स्कूल आने पर पता चला कि पूरे स्कूल को ही छुट्टी कर दी गई है।हमें खुद नहीं पता कि क्या चक्कर है जल्दबाजी में हम बच्चों को लेने पहुंचे। उधर, पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूल के क्लास रुम, शौचायल, क्लर्कों के दफ्तरों को चेक किया जा रहा है ।

फिलहाल स्कूल परिसर में तलाशी अभियान जारी है और पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।वहीं, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

अन्य खबरें जाने –

ABOHAR में पानी की डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था मृतक , गांव में शोक का माहोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *