Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में कमरे में रखी कोयले की अंगीठी ने मचाई तबाही, दम घुटने से पांच लोगों की गई जान

Kurukshetra People Death Due to Suffocatio: कुरुक्षेत्र Kurukshetra में रात को कमरे में अंगीठी के कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई.…

Kurukshetra People Death Due to Suffocatio

Kurukshetra People Death Due to Suffocatio:

कुरुक्षेत्र Kurukshetra में रात को कमरे में अंगीठी के कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई. घटवा पिपली रोड स्थित होटल स्टर्लिंग रिसोर्ट की बताइ जा रही है. जहां रिसोर्ट में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रात के समय एक कमरे में रंग रोगन करने वाले पांच लोग एक कमरे में सोए हुए थे. सुबह जब इस कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ की ओर से कमरे की खिड़की से देखा गया. कोई हरकत न होने पर पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर एसएचओ सिटी दिनेश राणा, सेक्टर 7 चौंकी इंचार्ज कमल मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया.

पेंट का काम करने आए थे Kurukshetra-

होटल के सुपरवाइजर उपेंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का ठेकेदार नूर अपनी लेबर के साथ पेंट का काम करने आया था. रात को वे कमरे में सोए थे. सुबह जब सफाई कर्मी ने उन्हें बताया कि इस कमरे से कोई बाहर नहीं निकला है तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया फिर खिड़की से झांककर देखा तो कोई हरकत नहीं हुई. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बंद कमरे में ऑक्सीजन लेवल हो जाता है कम-

थाना शहर दिनेश राणा का कहना है कि सभी लोगों का परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. अभी मौत का कारण दम घुटना है लग रहा है. कमरे में महज एक खिड़की व दरवाजा है जिसे बंद कर पांचों लोग सोए थे. विशेषज्ञों के मुताबिक, बंद कमरे में कभी भी आग जलाकर या ब्लोअर या फिर रूम हीटर नहीं रखना चाहिए क्योंकि, कमरे में मौजूद ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है. इसके कारण व्यक्ति का दम घुटने लगता है और बेहोशी की हालत में व्यक्ति की मौत हो जाती है.

अन्य खबरें जानें-

Bhiwani Blast: भिवानी में धमाकाः दो की मौत, धमाके से दुकान की छत और दीवारें भी फटी, जानिए क्या रहा कारण?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *