Bhiwani Blast in a Shop:
भिवानी के (Bhiwani Blast) मंढोली कला गांव में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. इसके अलावा दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हादसा एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में हवा भरने वाले कंप्रेसर की टंकी फटने से हुआ.
Bhiwani Blast दो की मौत-
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया. लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े. लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया इस दौरान दुकानदार ऋषि व दुकान में बैठे युवक विजेंद्र की मौत हो गई जबकि घटना में घायल दो अन्य युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया.
कंप्रेसर की टंकी फटने से हुआ हादसा-
एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर दुकानदार ऋषि व एक अन्य युवक सुबह 9 बजे बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक से दुकान में रखी कंप्रेसर की टंकी फट गई और जोरदार धमाका हुआ. टंकी फटने से दुकान में बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाके से दुकान की छत और दीवारें फट गई. मलबा दूर-दूर तक जा गिरा. मलबा गिरने से रास्ते में चल रहे दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए .



