Rahul Gandhi Germany Visit:
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जर्मनी दौरे (Rahul Germany Visit) पर बर्लिन में हैं. सोमवार को बर्लिन में हर्टी स्कूल के कार्यक्रम ‘पॉलिटिक्स इज़ द आर्ट ऑफ़ लिसनिंग’ में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में भारत में लोकतंत्र, चुनावी व्यवस्था के साथ बीजेपी पर आरोप लगाए और सवाल उठाए.
बीजेपी अंबानी-अडानी के हाथों में सौंप दी पावर -Rahul Germany Visit
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी में कहा है कि ‘भारत में बड़े पैमाने पर रोज़गार सिर्फ़ मैन्युफ़ैक्चरिंग सेक्टर से पैदा हो सकता है. बीजेपी ने इसे पूरी तरह से ख़त्म कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने ‘अंबानी और अडानी जैसे कारोबारियों के हाथों में पावर सौंप दी’ है. राहुल गांधी ने कहा, “भारत में बड़े पैमाने पर रोज़गार पैदा करने का सिर्फ़ एक ही तरीक़ा है, और वो है मैन्युफैक्चरिंग. बीजेपी ने इसे पूरी तरह से ख़त्म कर दिया है. उन्होंने अंबानी और अडानी के हाथों में पावर दे दी है. इनकी दिलचस्पी मैन्युफ़ैक्चरिंग में नहीं है. अगर आप देखेंगे तो ये ट्रेडिंग कंपनियां हैं, न कि प्रोड्यूसिंग कंपनियां. असल में इनमें से ज़्यादातर भारत में चीनी प्रोडक्ट बेच रहे हैं.”
बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने दी प्रतिक्रिया-
राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह एमएसएमई को मज़बूत करने, कृषि में रोज़गार पैदा करने और मैन्युफ़ैक्चरिंग जैसे सेक्टर पर ध्यान देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में भारत में जीएसटी पूरी तरह से ‘उत्पादक विरोधी और उपभोक्ता समर्थक’ है. बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उन पर विदेश की धरती पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी द्वारा विदेशी जमीन पर भारत की बदनामी करना कोई नई बात नहीं है. उन्हें नेता प्रतिपक्ष नहीं बल्कि ‘लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा’ कहा जाना चाहिए.’



