सीएम मनोहर लाल करते हैं केवल खास वर्ग की राजनीति- कुमारी शैलजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सीएम मनोहर लाल पर आरोप लगाया है, कुमारी शैलजा ने कहा है कि खट्टर खास वर्ग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सीएम मनोहर लाल पर आरोप लगाया है, कुमारी शैलजा ने कहा है कि खट्टर खास वर्ग की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि 36 बिरादरी की पार्टी है।
huda sel2

कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा तो केवल धारा 370 और NRC की बात करती है, वो प्रदेश की जनता की बात नहीं करती और न करेगी। बीजेपी सीएम मनोहर लाल के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस किसकी अगुवाई में चुनाव लड़ेगी, इस पर शैलजा ने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ती है और मुख्य्मंत्री का फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा।
huda sel1
बता दें कि हुड्डा और शैलजा कुरुक्षेत्र के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। वहीं, इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अशोक अरोड़ा ने भी पहली कांग्रेस की मीटिंग में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *