अपने 69वें जन्मदिन के मौके पर PM मोदी ने साझी की ये खास बातें..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी ने अपने 69वें जन्मदिन के मौके पर नर्मदा जिले के केवड़िया में सरदार सरोवर बांध स्थल पर एक जनसबा को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी ने अपने 69वें जन्मदिन के मौके पर नर्मदा जिले के केवड़िया में सरदार सरोवर बांध स्थल पर एक जनसबा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, एक छोटी से भूल के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को 70 साल तक भेदभाव का सामना करना पड़ा है। इसके दुष्परिणाम, हिंसा और अलगाव के रूप में देश ने भुगता है।

modi

जम्मू कश्मीर में विकास की गंगा बहाएंगे
आगे कहा कि, हमारी सरकार ने 100 दिन में कई बड़े फैसले लिए हैं। हम आप सबको विश्‍वास दिलाना चाहते हैं कि हमारी नई सरकार पहले से भी तेज गति से काम करेगी और बड़े लक्ष्‍यों को हासिल करेगी। हम जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में विश्वास और विकास की गंगा बहाएंगे।

पानी बचाने के अभियान से 12 लाख किसानों को फायदा
पीएम मोदी ने कहा कि आज कच्छ और सौराष्ट्र के उन क्षेत्रों में भी मां नर्मदा की कृपा हो रही है। जो कभी सूखे से जूझ रहे थे। गुजरात में आज सिंचाई का नेटवर्क खड़ा हुआ है, पानी को बचाने का अभियान चलाया गया, जिससे 12 लाख किसान परिवारों को फायदा हुआ है।

पर्यावरण की रक्षा के साथ विकास भी हो
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ भी विकास हो सकता है। प्रकृति हमारे लिए आराध्य है, पर्यावरण को बचाते हुए कैसे विकास किया जाता है, इसका उदाहरण केवडिया में देखने को मिलता है। एक तरफ सरदार सरोवर बांध है, बिजली उत्पादन के यंत्र हैं तो दूसरी तरफ एकता नर्सरी, बटर-फ्लाई गार्डन जैसी इको-टूरिज्म से जुड़ी बहुत ही सुंदर व्यवस्थाएं हैं।

स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी से मिला पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा
आगे कहा कि, जब भी पर्यटन की बात आती है तब स्टेचू ऑफ यूनिटी की चर्चा होती है। स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिला है। इसके कारण केवड़िया और गुजरात पूरे विश्व के टूरिज्म मैप पर प्रमुखता से आ गया है। पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी ने अमेरिका के स्‍टैच्‍यू ऑफ लिबर्टी को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *