जानिए किसने किया था रामकुमार गौतम का ‘स्टिंग ऑपरेशन’ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने अपने वायरल वीडियो को लेकर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी है। गौतम ने मामले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने अपने वायरल वीडियो को लेकर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी है। गौतम ने मामले की जाँच की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष कह रहे हैं की वे क़ानूनी राय लेकर इस मसले में आगे की कार्रवाई करेंगे। गौतम की शिकायत के बाद जांच होगी या नहीं इस बारे में तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं की गौतम की यह वीडिओ बनाई किसने थी, अगर हाँ तो देखिये हमारी यह रिपोर्ट..

 

नारनौंद से जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम आजकल खूब चर्चा में हैं। गौतम ना केवल बेबाक बयानबाज़ी कर रहे हैंं। बल्कि अपनी पार्टी के मुखिया और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को लेकर भी तीखे बाण चला रहे हैं। गौतम की बयानबाजी जेजेपी के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। पिछले हफ्ते रामकुमार गौतम की एक वीडिओ वायरल हुई थी जिसमे वे दुष्यंत चौटाला को खूब खरी खोटी सूना रहे थे। एक तरह से कहा जाए तो किसी ने राम कुमार गौतम का स्टिंग ऑपरेशन कर लिया था। आइये पहले आपको वह वीडिओ दिखाते हैं।

 

इस वीडिओ  राम कुमार गौतम हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मिले और उन्हें एक लिखित शिकायत भी दी।राम कुमार गौतम की शिकायत पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा है कि, विधानसभा गैलरी के वायरल वीडियो की लेकर राम कुमार गौतम जो शिकायत दी है उसमें उन्होंने विशेषाधिकार हनन की बात लिखी है। अब इस मामले पर क़ानूनी सलाह ली जायेगी और कानूनी सलाह के बाद यह तय किया जाएगा कि रामकुमार गौतम की शिकायत पर क्या कार्रवाई बनती है।

जिस दिन से यह विडिओ वायरल हुई है उसी दिन से लोग पुरे चटखारे लेकर इसे देख रहे हैं और दूसरों को भी दिखा रहे हैं। इस विडिओ को देखने वालों के ज़ेहन में एक बात भी आ रही है की विधानसभा में इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में घुसकर किसी ने एक विधायक का स्टिंग ऑपरेशन आखिर कैसे कर लिया? या फिर किसी विधायक ने ही यह स्टिंग ऑपरेशन तो नहीं किया? आखिर कौन है वो जिसकी एक विडिओ ने हरियाणा की राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *