ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस ने खतरनाक रूप ले लिया है, कोरोना वायरस से अबतक 132 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही इस वायरस के 3,800 से अधिक मामले सामने आए हैं।
कोरोना वायरस से 499 लोग गंभीर
जानकारी देते हुए चीन के स्वास्थ्य मंत्री मा शियाओवेई ने बताया कि कोरोना वायरस चीनी के साथ विदेशों में भी तेजी से फैल रहा है, सिर्फ 14 दिनों के अंदर ही एक इंसान से दूसरे इंसान को संक्रमित कर रहा है। जबकि कोरोना वायरस से अब तक 2,844 लोग संक्रमित पाए गए हैं, और इन संक्रमित लोगों में से 561 लोग गंभीर हालत में हैं।
चीन ने आपातकाल घोषित किया
वहीं चीन ने कोरोना वायरस को लेकर 34 में से 25 प्रांतीय खंडों में स्वास्थ्य का उच्चतम आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ताकि लोग कोरोना वायरस की चपेट में न आए।
क्या है कोरोना वायरस
बतादें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा वायरस कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस खांसी, छींक या हाथ मिलाना से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।
जानिए क्या है इसका इलाज
फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं। अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।
बचने के उपाय
कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।




