ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर पहली बैठक हरियाणा के सचिवालय में 28 नवंबर को होगी। बता दें, दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र में किए गए वादों व घोषणाओं को लेकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने का निर्णय लिया गया था। गठित कमेटी अध्यक्ष अनिल विज के नेतृत्व में पहली बैठक 28 नवंबर को शाम 3 बजे होगी।
इस बैठक में दोनों पार्टियों के नेता हिस्सा लेंगे। अनिल विज की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में विज के अलावा पूर्व मंत्री ओपी धनखड़, वर्तमान शिक्षा मंत्री और पूर्व स्पीकर कवंर पाल गुर्जर व जेजेपी की ओर से अनुप कुमार धानक और राजदीप फौगाट को शामिल किया गया है। कमेटी के सभी नेताओं को बैठक के बारें में सूचना दे दी गई है।

