ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र की राजनीति में गजब का उलटफेर देखने के मिला। कड़ी माथापच्ची के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हो ही गया। देवेंद्र फडणवीस ने नए सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। राजभवन में आज फडणवीस के अलावा अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। सरकार बनने के बाद बधाईयों की बौछार लग गई है। पीएम मोदी ने भी नई सरकार के गठन के लिए बधाई दी है।
Congratulations to @Dev_Fadnavis Ji and @AjitPawarSpeaks Ji on taking oath as the CM and Deputy CM of Maharashtra respectively. I am confident they will work diligently for the bright future of Maharashtra.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2019
9 नवंबर को महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन शनिवार को 5:47 बजे हटा दिया गया। इसके बाद सुबह 8:15 बजे फडणवीस और पवार ने शपथ ले ली। अब 12:30 बजे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और शरद पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
