ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस ने फरीदाबाद जिले में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर जमकर अरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, धान खरीद में बड़ा घोटाला किया गया है, उद्योग धंधे चौपट हैं और युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
इस दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि तीन वर्ष पहले केंद्र सरकार ने नोटबंदी जैसा विनाशकारी कदम उठाया, उस समय ही कांग्रेस पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी थी कि यह कदम अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगा, लेकिन सरकार ने एक नहीं सुनी और आज नोटबंदी के विनाशकारी परिणाम सबके सामने है। आज अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है और देश आर्थिक एमरजेंसी की ओर जा रहा है। प्रदेश के उद्योग धंधे चौपट हो चुके हैं, युवा रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

