ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता। उनके डांस की एक झलक देखने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। अपने डांसिंग अंदाज से सपना ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, कि आज वो किसी पहचान की मोहतीज नहीं हैं।
देखें वीडियो..
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/2500461686887133/
देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोग उनके डांस के दीवाने हैं। वहीं, ये जानकर आपको बेहद खुशी होगी कि, सपना अब ज्ल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, आपने सही सुना सपना जल्द शादी कर सकती हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि करोड़ों लोगों का दिल लूटने वाली सपना का दिल किसने चुराया है।
अकसर सुर्खियों में रहने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर-सिंगर सपना चौधरी को लेकर नई खबर सामने आई है। इसका खुलासा खुद सपना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। सपना के मुताबिक वे हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ नई जिंदगी का शुरूआत करेंगी। जिस इंटरव्यू में सपना ने अपने जीवनसाथी के बारे में राज़ खोले उसमें वीर साहू खुद भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सपना और वीर इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सपना ने बताया है कि उन दोनों की मुलाकात 2016 में एक कार्यक्रम में हुई थी और तब उन्हें वीर साहू बहुत खड़ूस टाइप इंसान लगे थे लेकिन बाद में जैसे जैसे उनकी मुलाकातें बढ़ीं तो दोनों ही एक दूसरे पसंद करने लगे और अब यही पसंद शादी के बंधन में बदलने जा रही है।
आपको बता दें, सपना चौधरी अपने फैन्स के दिलों में तो राज करती ही हैं। इसके अलावा वह यूट्यूब में भी राज करती हैं। सपना चौधरी की हर एक डांस परफॉर्मेंस और गाने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हासिल करते हैं। वहीं, टिक-टॉक पर भी सपना धमाल मचाती नजर आती हैं। उनकी वीडियोज को लोग खूब बसंद करते हैं और शेयर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसके अलावा सपना की मशहूरी का मायानगरी में भी डंका बजता है। यही वजह है कि बॉलीवुड में भी उनकी एंट्री हो चुकी है। कई फिल्मों में वे अपने डांस का जादू बिखेर चुकी हैं। वीर साहू भी हरियाणा के मशहूर सिंगर हैं हालाँकि वे सपना जितने फेमस नहीं हैं। वीर साल में एक गाना ही रिलीज करते हैं। हरियाणा के इन दोनों सिंगर्स को हमारी और से भी शुभकामनाएं।


