चीन से मुम्बई और फिर अब बिहार पहुंचा कोरोना वायरस, जानिए कैसे बचें !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद से अबतक 3 लोग इसकी चपेट में आ गए है, ताजा मामला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद से अबतक 3 लोग इसकी चपेट में आ गए है, ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है। जहां पर चीन से लौटी एक युवती को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भे भर्ती किया गया है, बताया जा रहा है कि युवती बिहार के छपरा की रहने वाली है और कुछ दिन पहले ही चीन से लौटी है। युवती के इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि बीमारी के लक्षण कोरोना वायरस से काफी मिलते-जुलते हैं। जिसके बाद युवती को पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

जयपुर में भी एक संदिग्ध मिला

तो दूसरी तरफ जयपुर से भी एक संदिग्ध मिला है, जिसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल भर्ती किया गया है। ये युवक भी चीन में पढ़ाई कर रहा है, और इस युवक में कोरोना वायरस के  लक्षण मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 392 यात्रियों की थर्मल स्कैनर से जांच की गई, जिन में कोरोना वायरस का लक्षण नहीं पाया गया है। साथ ही पिछले 14 दिनों में बेंगलुरू से चीन के वूहान शहर की यात्रा करने का कोई इतिहास सामने नहीं आया है।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक चीन में कोई भी भारतीय कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं हुआ है। वहां रह रहे सभी भारतीय संपर्क में है।

चीन में कोरोना वायरस से 80 लोगों की मौत

इससे पहले चीन में कोरोना वायरस से अबतक  80 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही इस वायरस के  2,700 से अधिक मामले सामने आए हैं। जानकारी देते हुए चीन के स्वास्थ्य मंत्री मा शियाओवेई ने बताया कि कोरोना वायरस चीनी के साथ विदेशों में भी तेजी से फैल रहा है, सिर्फ 14 दिनों के अंदर ही एक इंसान से दूसरे इंसान को संक्रमित कर रहा है। जबकि कोरोना वायरस से अब तक 2,744 लोग संक्रमित पाए गए हैं, और इन संक्रमित लोगों में से 461 लोग गंभीर हालत में हैं।

चीन ने आपातकाल घोषित किया

वहीं चीन ने कोरोना वायरस को लेकर 34 में से 25 प्रांतीय खंडों में स्वास्थ्य का उच्चतम आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ताकि लोग कोरोना वायरस की चपेट में न आए।

क्या है कोरोना वायरस

बता दें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा कोरोना वायरस संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस  खांसी, छींक या हाथ मिलाने से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।

जानिए क्या है इसका इलाज

फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। कोरोना वायरस से बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं।  अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।

बचने के उपाय

 कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए 
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *