ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस की धुम में झुम रहा था, वहीं भिवानी में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आपसी कहासुनी के चलते जरिना के पति ने उसे मार कर फंदे पर लटकाया है। मिली जानकारी के अनुसार, जरिना ने तीन साल पहले अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर बैंक कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र के साथ प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, चरखी दादरी जिला के कपूरी गांव निवासी जरिना की शादि भिवानी में हुई थी। जरिना दो बच्चों की मां थी। बावजूद इसके उसने अपने पति व दोनों बच्चों को छोङ कर तीन साल पहले बैंक कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र के साथ प्रेम विवाह किया था।
जरिना के परिजनों का आरोप है कि सुरेन्द्र बाइक व प्लाट की मांग को लेकर जरिना को शुरु से ही तंग करता था। अब उनके पास फोन आया कि जरिना से मिलने आएं। जरूरी काम है। पर जब वो जरिना के घर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। मृतका के भाई फिरोज व मां मुन्नी ने बताया कि आपसी कहासुनी व मांग के चलते सुरेन्द्र ने जरिना को मार कर फांसी के फंदे पर टांग दिया। साथ ही इसके पिछे पङोस की एक महिला की भी इसमें मिलीभगत होने का आरोप लगाया है।
वहीं मामले की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल पहुंचवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


