ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग-3 की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। उनकी शूटिंग की वीडियो आए दिनों खूब वायरल हो रही है। वहीं इन दिनों उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान खुद को हंटर से मारते नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/B10UgczlAEm/?utm_source=ig_embed
इस वीडियो को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है कि, दर्द को महसूस करने और साझा करने में खुशी होती है। लेकिन बच्चा पार्टी आप लोग इसको अपने आप पर बिल्कुल भी ट्राई मत करना। वीडियो में सलमान खान कुछ लोगों को अपने आप पर चाबुक चलाते देखते हैं। इसके बाद वह उनके हाथ से हंटर लेकर अपने आप को ही जोर-जोर से पीटने लगते हैं।
