पानीपत के निजी अस्पताल की लापरवाही के चलते 18 वर्षीय युवती की मौत

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पानीपत के सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसके चलते एक 18 वर्षीय युवती की…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पानीपत के सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसके चलते एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बड़ी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत का कार्ड होने के चलते युवती का सही से इलाज नहीं किया था।
परिजनों ने बताया कि बेटी के पेट में दर्द हुआ था, लेकिन बैड न होने का कहकर डॉक्टर ने भर्ती करने से इनकार कर दिया था। लेकिन डॉक्टर से काफी देर बाद कहासुनी के बाद बेटी को भर्ती किया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद युवती नीली पड़ गई थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि युवती का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा, तभी कुछ कहा जाएगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *